चकिया पुलिस ने चांदी का सिक्का दिखाकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिन्टू गिरी, सोहन और चन्द्रदेव शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 1,50,000 रुपये, 5 सफेद धातु के सिक्के और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
चन्दौली: थाना चकिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/2025 धारा 316(2)/318(4)/317(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तगण 1.पिन्टू गिरी पुत्र जमुना गिरी निवासी खरौली थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ बिहार 2.सोहन पुत्र स्व0 लालजी राम निवासी ग्राम गयापुर थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली 3. चन्द्रदेव पुत्र सुखई राम निवासी ग्राम अतायस्तगंज थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली को बुधवार करीब 05.40 बजे मंगरौर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त शिवराज चौहान उर्फ रोहित पुत्र तेजबली चौहान निवासी अर्जीखुर्द थाना चकिया जनपद चन्दौली व शिवचरन पुत्र मुन्नीलाल निवासी गयापुर थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली मौके से फरार हो गये। अभियुक्तगण के पास से ठगी के 150000/- रूपये, 5 अदद सफेद धातु का सिक्का व 2 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
पूछताछ विवरण…
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण बता रहे है कि हम पांच लोगो का एक संगठित गिरोह है । पिन्टू गिरी ग्राहको को अलग अलग मोबाइल नंबरो से फोन करके अलग अलग नाम बताकर ग्राहको से बताता है कि मै सोना चांदी का व्यापारी हूँ । मेरे पास काफी मात्रा मे चांदी रखा है तथा ग्राहको को चांदी के ढेर सारे सिक्के औने पौने दाम पर देने के नाम पर किसी स्थान पर बुलाकर चांदी के सिक्के का नमूना दिखाते है । जब ग्राहक को पूर्ण विश्वास हो जाता है कि यह सिक्का चांदी का है और ग्राहक औने पौने दाम पर चांदी का सिक्का लेने को तैयार हो जाता है तब उक्त संगठित गिरोह के अभियुक्तगण, ग्राहक को एक तय स्थान पर अपने सहूलियत के हिसाब से बुलाते है और पैसे लेकर कुछ ही देर मे चांदी के ढेर सारे सिक्के देने की बात कहकर वहाँ से रफूचक्कर हो जाते है । उक्त अभियोग मे पिन्टू तथा उसके अन्य साथी, दिनांक 28.11.2025 को ग्राहक/पीडित धीरज मौर्या पुत्र रामसजीवन मौर्य निवासी भेवर थाना पडरी जनपद मिर्जापुर को चांदी का सिक्का दिखाकर जागेश्वरनाथ हेतिमपुर मंदिर के पास बुलाये और चार किलो चांदी का सिक्का देने के नाम पर दो लाख रूपये की ठगी कर लिये । जिसमे मुख्य सरगना पिन्टू गिरी तथा शिवराज उर्फ रोहित चौहान सहित, चन्द्रदेव, सोहन, शिवचरन उक्त गिरोह बुधवार को मंगरौर पुल के पास खंडहरनुमा कमरे मे समय 5.40 बजे भोर मे ठगी के पैसे बांट चुके थे कि उसी समय सटीक सूचना पर चकिया पुलिस द्वारा दबिश देकर पिन्टू गिरी, सोहन व चन्द्रदेव को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी के कुल 1,50,000/-(एक लाख पचास हजार) रूपये व 5 अदद सफेद धातु के सिक्के बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण शिवराज चौहान उर्फ रोहित व शिवचरन अपने अपने हिस्से के 25000/- 25000/- रूपये के साथ अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गये । पूछताछ मे जानकारी हुई है कि उक्त अभियुक्तगण पेशेवर है । तीन महीने पूर्व इसी प्रकार से 70,000 रूपये ठगी के मामले मे थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ बिहार से जेल गये थे जिसका विवरण पता किया जा रहा है।













