बनारस में भयानक हादसा या खूनी साजिश? पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटे को लगी गोली, महमूरगंज में हड़कंप वाराणसी को मिलने जा रही है महा-सौगात! PM मोदी रखेंगे ‘आनंद काशी’ टाउनशिप की नींव, नवरात्र से शुरू होगा प्लॉट्स का रजिस्ट्रेशन 2 क्विंटल 850 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट और दुस्साहस… सोनभद्र पुलिस के ‘ऑपरेशन शुद्धि’ में ओडिशा से महोबा जा रहा तस्करी का बड़ा नेटवर्क तबाह चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘बेबी फर्स्ट क्राई’ शोरूम की तीसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर रेड, 5 गिरफ्तार मध्य प्रदेश से गाजीपुर तक फैला असलहा सिंडिकेट बेनकाब! SWAT और कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार 2027 का सत्ता संग्राम: OBC, SC, ST और अल्पसंख्यकों के दम पर बदलेगी UP की राजनीति, अशोक विश्वकर्मा का बड़ा ऐलान

BHU के पूर्व छात्र IPS अनुराग आर्य को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक

वाराणसी: बीएचयू के पूर्व छात्र आईपीएस अनुराग आर्य को “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया है! यह पदक उन्हें अपराध से जुड़े जटिल मामलों के सफल अनावरण और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है।

अनुराग आर्य 2013 बैच के अधिकारी हैं और वर्तमान में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हैं। इससे पहले वे अमेठी, बलरामपुर, मऊ, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ जैसे संवेदनशील जिलों में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।

उन्होंने बीएचयू से भौतिकी में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री ली और पढ़ाई के साथ-साथ बास्केटबॉल में भी सक्रिय थे। उनकी टीम ने पूर्वी जोन अंतर-विश्वविद्यालयी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था।

अनुराग आर्य को पुलिस महानिदेशक के सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है। वे एक प्रशिक्षित पर्वतारोही और स्कीयर भी हैं। बीएचयू परिवार उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देता है और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देता है।

Leave a Comment

और पढ़ें