February 6, 2026 9:30 am

शुक्रवार की रात भोजपुर में हुई मारपीट के मामले में 24 वर्षीय दबंग को कोतवाली पुलिस ने दबोचा

मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी चंदन राजभर उर्फ दबंग (24 वर्ष, निवासी डुमरी, रामनगर, वाराणसी) को पड़ाव चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है।

चन्दौली: प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0-09/2026 धारा-191(2)/115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त चंदन राजभर उर्फ दबंग पुत्र राम दुलारे राजभर निवासी ग्राम डुमरी थाना रामनगर जनपद वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को पड़ाव चौराहे के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

पूर्व की घटना…
दिनांक 09.01.2026 को वादी शिव प्रकाश यादव पुत्र स्व0 सच्चन यादव निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली के द्वारा तहरीर दी गई कि वादी ग्राम भोजपुर में पड़ाव रामनगर हाईवे की दुकान पर अचानक रोहित पटेल उर्फ गुरु पुत्र अज्ञात, खेसारी पटेल पुत्र अज्ञात, अमन पटेल पुत्र पारस पटेल, निवासी गण रतनपुर, भोजपुर, चंदन राजभर उर्फ दबंग पुत्र राम दुलारे राजभर, निवासी ग्राम डुमरी, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली, तथा उनके साथ 6-7 अज्ञात व्यक्ति, जो पूर्व से एक राय होकर एवं जान से मारने की नीयत से गाली-गलौज देते हुए उपरोक्त व्यक्तियों ने एकराय होकर लाठी-डंडों एवं ईंट-पत्थरों से दुकान पर मौजूद वादी के चचेरे भाइयों पर प्राणघातक हमला कर दिया व घटना के दौरान दुकान पर मौजूद ग्राहक के सिर पर आरोपियों द्वारा ईंट से वार किया गया जिससे उन लोगो को गंभीर चोट आ आयी। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 09/2026 धारा 191(2) 115(2) 352 351(3) 109(1) में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें