चन्दौली में अलीनगर थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिन्द्रा वाहन से 30.500 किलो अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। पुलिस ने दो अभियुक्तों गोविन्द कुमार सिंह और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। दोनों झारखंड से गांजा वाराणसी परिवहन कर रहे थे। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चन्दौली: अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को पचफेड़वा रिंग रोड पुल के पास से चेकिंग के दौरान एक वाहन महिन्द्रा XUV500-वाहन सं0 OD 02 C 3655 को रोककर चेकिंग के दौरान वाहन की सबसे पीछे की सीट के नीचे बने रैक से कुल 31 बण्डल अवैध गांजा कुल 30.500 कि0ग्रा0 बरामद कर 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनो व्यक्तियो की पहचान 1. गोविन्द कुमार सिंह पुत्र श्रीनिवास सिंह निवासी सतवाहिनी रोड नं 01 गम्हरिया सेराय केला खरसाँव थाना आदित्यपुर (झारखण्ड) उम्र करीब 26 वर्ष 2. हिमांशु पुत्र हरिशंकर ठाकुर निवासी डीटी 1943 पंचवटी फील्ड थाना धुरवा जनपद राँची (झारखण्ड) उम्र करीब 24 वर्ष के रुप में हुई । जाँच के दौरान उपरोक्त वाहन के नम्बर प्लेट को बदलकर कर गलत नम्बर प्लेट लगाकर उक्त गाँजा की तस्करी किया जा रहा था । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 48/2026 धारा धारा 8/20/60 एन.डी.पी.एस एक्ट व 318(4)/319(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण…
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बरामद गांजा के संबंध में बताया गया कि हम लोग यह गांजा जमशेदपुर राँची से वाराणसी बेचने के लिए ला रहे थें कि पुलिस टीम द्वारा हम लोगों पकड़ लिया गया।













