तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

कफ सिरप तस्करी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शुभम के पिता भोला जायसवाल की 28.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

वाराणसी में कफ सिरप तस्करी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की 28.50 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा रही है, जिसमें वाराणसी के बादशाह बाग कॉलोनी का एक आलीशान मकान और कई व्यावसायिक भवन शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि ये संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई हैं।

वाराणसी: कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के मुख्य सरगना बताए जा रहे शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की करीब 28.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सोनभद्र पुलिस की टीम वाराणसी पहुंची और कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस द्वारा जब्त की जा रही संपत्तियों में वाराणसी के बादशाह बाग कॉलोनी स्थित एक आलीशान मकान के साथ-साथ कई व्यावसायिक भवन शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि यह सभी संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई गई हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत यह अब तक की सबसे बड़ी संपत्ति जब्ती मानी जा रही है।

यह कार्रवाई संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई है। सोनभद्र में दर्ज मामले की गहन जांच के बाद अदालत ने 22 जनवरी को भोला जायसवाल की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुपालन में सोनभद्र पुलिस की टीम को वाराणसी भेजा गया।

सोनभद्र से आए सीओ रणधीर मिश्रा ने बताया कि अभी तक 28.50 करोड़ की संपत्ति चिह्नित की गई है। ये संपत्ति भोला जायसवाल और शुभम के परिजनों के नाम पर दर्ज है, उसे सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। महमूरगंज स्थित केबिन प्लाजा और सिगरा स्थित मकान को भी सीज करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मजिस्ट्रेट औऱ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें