February 6, 2026 6:53 am

धानापुर पुलिस टीम ने 1 देशी रिवाल्वर और 2 जिंदा कारतूस के साथ 1 शातिर आरोपी को दबोचा

चन्दौली पुलिस ने धानापुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 अवैध देशी रिवाल्वर और 2 जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त प्रमोद पासवान को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बिन्दपुरवा मोड़ के पास से अभियुक्त को पकड़ा।

चन्दौली: धानापुर पुलिस टीम द्वारा बुधवार को भोर में करीब 03.30 AM बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर बिन्दपुरवा मोड़ के पास स्थित मन्दिर के पास से 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध देशी असलहा बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रमोद पासवान पुत्र घूरन पासवान निवासी ग्राम अहिकौरा थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के जैकेट में से एक अवैध रिवाल्वर .32 बोर व तथा जैकेट के जेब से दो जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 17/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें