खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

लहरतारा गैस सिलेंडर ब्लास्ट: बेटे-बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, घटना के 40 घंटे बाद मां की भी मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लहरतारा गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मां की भी मौत हो गई, बेटे-बेटी के बाद। घटना के 40 घंटे बाद मां गिरिजा देवी ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक बेटा अभी भी जिंदगी के लिए लड़ रहा है।

वाराणसी: लहरतारा क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई दर्दनाक हादसे में घायल मां गिरिजा देवी ने भी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके बेटे और बेटी की मौत हो चुकी थी। तीनों की मौत 40 घंटे के भीतर होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सोमवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मलबे में दबकर गिरिजा देवी के बेटे ओम कुमार चौधरी (30) और बेटी प्रीति कुमारी (28) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गिरिजा देवी और उनका एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार देर शाम उपचार के दौरान गिरिजा देवी ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य बेटा अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार बेहद साधारण जीवन जी रहा था और यह हादसा उनके लिए असहनीय त्रासदी बन गया।

Leave a Comment

और पढ़ें