22.50 लाख की अवैध शराब के साथ फॉर्च्यूनर से लोकेशन देने वाले पांच शराब तस्करों को सैयदराजा पुलिस ने किया गिरफ्तार

चन्दौली: अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा जनपद मे अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक चंदौली एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना पुलिस एवं स्वाट/ सर्विलान्स के साथ टीम गठीत कर टीमों द्वारा लगातार चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की तलाशी तथा संभावित स्थानों पर सघन निगरानी की जा रही है।
पुलिस टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। “नशे के सौदागरों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ का रुख अपनाते हुए नशे के कारोबार के नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

आज की कार्यवाही…
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष सैयदराजा अशोक कुमार मिश्रा, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर NH-02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर व सम्राट होटल के पास से चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी व एक ट्रक आइसर ट्रक नं0 (GJ 14Z 5585) से 167 टीन के डिब्बे में अंग्रेजी शराब की कुल 2224.44 लीटर अवैध शराब बरामद कर 05 शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

विवरण…
गुरुवार को थाना सैयदराजा पुलिस टीम व प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलान्स टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH-02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर तिराहा सम्राट होटल के पास के पास से चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान लगभग 07-10 मिनट के बाद एक सफेद फॉर्च्यूनर गाडी आते दिखायी दी, तथा उसके पीछे एक ट्रक आइसर ट्रक नं0 (GJ 14Z 5585) दिखाई दिया। चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा फॉर्च्यूनर गाडी व ट्रक को रोक लिया गया फॉर्च्यूनर गाडी में 04 लोग सवार मिले तथा पिछे चेक करने पर पोटास लिखे हुए 04 टीन के डिब्बे में लकडी के बुरादे में अंग्रेजी की छोटी प्लास्टिक की बोतल 180 एमएल व बडी बोतल शीशी की 750 एम एल की शराब की बोतल भरी मिली। तथा ट्रक को चेक करने पर पोटास लिखे हुए 163 टीन के कुल डिब्बो में लकडी के बुरादे में अंग्रेजी की छोटी प्लास्टिक की बोतल 180 एमएल व बडी बोतल शीशी की 750 एम एल की शराब की बोतल भरी मिली।

पुछ-ताछ विवरण…
पूछताछ में अभियुक्त देवेन्द्र राठी और सुमित ने बताया कि वे चण्डीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया से शराब लोड करवाते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने टीन के डिब्बों पर ‘पोटाश’ (Potash) लिखकर कोडिंग कर रखी थी और बोतलों को लकड़ी के बुरादे के बीच छिपाया था। फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल ट्रक को ‘पास’ कराने (रास्ता साफ देखने) के लिए किया जा रहा था। यह खेप बिहार के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मार्ग पर पहुँचाई जानी थी।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें