May 14, 2026 12:36 am

हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाना, भाजपा की जातिगत वोट साधने की रणनीति – अशोक विश्वकर्मा

अशोक विश्वकर्मा ने हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाने को भाजपा की जातिगत वोट साधने की रणनीति बताया है। उन्होंने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा तो मोहरा मात्र है, असली मकसद तो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विश्वकर्मा समाज के वोटों का ध्रुवीकरण करना है। उन्होंने भाजपा पर पिछड़े समाज के नेताओं का अपमान और उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछड़े वर्ग के लोगों पर अत्याचार और अन्याय हो रहा है, जिसे रोकने में सरकार नाकाम है।

वाराणसी: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि हंसराज विश्वकर्मा को राज्य मंत्री बनाना भाजपा की जातिगत वोट साधने की रणनीति का हिस्सा है। हंसराज विश्वकर्मा तो मोहरा मात्र है‌, असली मकसद तो आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विश्वकर्मा समाज के वोटो का ध्रुवीकरण करना है। गाजीपुर निशा विश्वकर्मा मौत प्रकरण में घटना को पूरी तरह से समाप्त करने में शासन और प्रशासन की भूमिका जग जाहिर हो गई थी। जिससे भाजपा की किरकिरी हो रही थी। इस डैमेज कंट्रोल को मैनेज करने के लिए तथा विश्वकर्मा समाज को साधने के लिए हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाया गया। भाजपा में पिछड़े समाज के नेताओं का सम्मान सर्वविदित है। पार्टी में पिछड़े समाज के नेता अपमान और उपेक्षा का आए दिन सामना करते रहते हैं। गौरतलब है कि सरकार में पिछड़े समाज के नेताओं और मंत्रियों का प्रभाव कायम होता तो प्रदेश में पिछड़े समाज के शोषित वंचित वर्ग के लोग सर्वाधिक जुल्म,अत्याचार और अन्याय के शिकार ना होते। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्वाधिक उत्पीड़न और अत्याचार पिछड़े वर्ग के लोगों पर हो रहा है। जिसे रोकने में मंत्रिमंडल में शामिल उनके समाज के मंत्री और प्रतिनिधि पूरी तरह से नाकाम और असफल है। जिससे समाज के कमजोर और वंचित तबके में जबरदस्त आक्रोश है। जिसे सरकार भली भांति समझ रही है। और विधानसभा के आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सरकार डैमेज कंट्रोल करने में जुटी है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें