हाईवे पर पकड़ा गया ‘तेल माफिया’ का बड़ा रैकेट! फर्जी बिल्टी के सहारे दौड़ रहा था 25,000 लीटर डीजल भरा टैंकर, चालक गिरफ्तार जेवर एयरपोर्ट के नाम पर गरमाई राजनीति! ‘मोदी नहीं, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के नाम पर हो एयरपोर्ट’ — अशोक विश्वकर्मा पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक ‘कड़ा पहरा’! DM चन्द्र मोहन गर्ग और SP आकाश पटेल ने खींची सुरक्षा की लक्ष्मण रेखा योगी राज में UP की जेलों का हुआ ‘कायाकल्प’, ₹17,000 करोड़ के बजट से बदला नक्शा! हाई-टेक सुरक्षा और नई जेलों का बना मास्टरप्लान सावधान! फेसबुक विज्ञापन से खाली हो सकता है बैंक खाता, गाजीपुर में पकड़ा गया फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला गिरोह सिम चुराकर UPI से उड़ाए थे लाखों! बलिया साइबर पुलिस ने 24 घंटे में किया पर्दाफाश, 2 लाख नकद बरामद

उत्तर प्रदेश में एक और एनकाउंटर, पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ में 2 बदमाश ढेर, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो कथित बदमाश मारे गए, जबकि इटावा एसओजी के दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। बदमाश डॉक्टर लूटकांड के आरोपी बताए जा रहे हैं, पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया है।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्थित शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए हैं, जबकि इटावा एसओजी के दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बदमाशों के साथ कोई और साथी तो नहीं था। बता दें कि पुलिस से खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारे गए बदमाश…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुठभेड़ शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नीम खेड़िया गांव के पास हुई। दोनों बदमाश इटावा में एक डॉक्टर के साथ हुई लूट की घटना के आरोपी बताए जा रहे हैं। पुलिस को उनके आने की सूचना मिली थी। बताया गया कि दोनों बदमाश ट्रेन से जा रहे थे। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया, लेकिन खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई जबरदस्त गोलीबारी के दौरान इटावा SOG के 2 पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र और डेविड गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश मारे गए।

बदमाशों पर चल रहे थे एक दर्जन क्रिमिनल केस…

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के खिलाफ लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वे लंबे समय से वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर खेतों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके साथ कोई अन्य बदमाश मौजूद न हो। घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के SSP आदित्य लांगहे सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे अभियान की निगरानी की। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना में बच्चों को बंधक बनाए जाने जैसी कोई जानकारी सही नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक, मामला केवल पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का है।

दोनों पुलिसकर्मियों का कराया जा रहा इलाज…

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मुठभेड़ स्थल से मिले साक्ष्यों को जुटाने के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान भी जारी है। बता दें कि यूपी पुलिस ने बीते कुछ सालों में कई कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

Leave a Comment

और पढ़ें