मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान में 350 पाउच (ब्लू लाईम देशी शराब ) प्रत्येक 200 ML (कुल 70 लीटर) अनुमानित कीमत लगभग 25000/- रुपयें के साथ 05 अभियुक्ता गिरफ्तार

 

 

🔰मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान में 350 पाउच (ब्लू लाईम देशी शराब ) प्रत्येक 200 ML (कुल 70 लीटर) अनुमानित कीमत लगभग 25000/- रुपयें के साथ 05 अभियुक्ता गिरफ्तार

 

उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अवैध शराब के अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.08.2026 को थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चकिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पाँच औरते पुलिस कालोनी के पास एक पेड के नीचे सफेद रंग का झोला लेकर बैठी है जिसमे देशी शराब लिए है जो कही ले जा रही है सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर पाँचो संदिग्ध औरतो को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्ता ने अपना नाम 1. डोमनी देवी पत्नी स्व० सुभाष चौधरी निवासी सियरुआ टोला थाना सझौली जिला रोहतास बिहार 2. राजमुनी कुँवर पत्नी स्व० सुरेन्द्र चौधरी निवासी वार्ड नं0 34 कुम्हार टोला थाना डेहरी जिला रोहतास बिहार 3. विन्धयाचली कुँवर पत्नी स्व० मोती सेठ निवासी डालमिया नगर थाना डालमिया नगर जिला रोहतास बिहार 4. हिरंगा देवी पत्नी प्रमोद चौधरी निवासी नारायणगढ रंगल टोला थाना पिपरो जिला भोजपुर आरा बिहार 5. सुमन देवी पत्नी चन्द्रदेव निवासी प्रयाग बीघा वार्ड नं0 01 थाना डालमिया नगर जिला रोहतास बिहार अभियुक्तागणो के कब्जे से अलग-अलग सफेद झोलो की तलाशी लेने कुल 350 पाउच (कुल मात्रा 70 लीटर) ब्लू लाईम देशी शराब बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो ने बताया कि वे लोग जब शराब ठेका बंद हो जाता है तो हम लोग घूम घूम कर ऊँचे दामो पर बेचते है जो फायदा होता है उसी से अपना जीवन यापन करते है अभियुक्तागणो उपरोक्त को समय करीब 08.47 बजे दिनांक 16.08.2026 को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रीम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

नाम व पता अभियुक्ता-

1.डोमनी देवी पत्नी स्व० सुभाष चौधरी निवासी सियरुआ टोला थाना सझौली जिला रोहतास बिहार उम्र 50 वर्ष

2.राजमुनी कुँवर पत्नी स्व० सुरेन्द्र चौधरी नि. वार्ड नं0 34 कुम्हार टोला थाना डेहरी जिला रोहतास बिहार उम्र 50 वर्ष

3.विन्धयाचली कुँवर पत्नी स्व० मोती सेठ नि. डालमिया नगर थाना डालमिया नगर जिला रोहतास बिहार उम्र 50 वर्ष

4.हिरंगा देवी पत्नी प्रमोद चौधरी निवासी नारायणगढ रंगल टोला थाना पिपरो जिला भोजपुर आरा बिहार उम्र 38 वर्ष

5.सुमन देवी पत्नी चन्द्रदेव निवासी प्रयाग बीघा वार्ड नं0 01 थाना डालमिया नगर जिला रोहतास बिहार उम्र 50 वर्ष

 

आपराधिक इतिहास-

1.मु०अ०सं०- 420/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

विवरण बरामदगी:-

ब्लू लाईम देशी शराब 350 पाउच, जिसकी कुल मात्रा 70 लीटर

 

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

1.थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।.

2.उ०नि० शिवपूजन बिन्द चौकी प्रभारी रेलवे, थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

3.हे०का० सुरेन्द्र कुमार थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

4.का० अमित यादव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

5.म०का० प्रियंका प्रजापति थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली

Leave a Comment