आजमगढ़ में दरिंदगी: स्कूल जा रही छात्रा को बोलेरो में अगवा कर किया दुष्कर्म, महराजगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी सचिन कैंट से ककरमत्ता तक बिछा सीसी-टीवी कैमरों का जाल! जानिए कैसे बनारस पुलिस ने ढूँढ निकाला ‘गायब’ हुआ ऑटो? झाड़ियों में छिपने की आखिरी कोशिश भी नाकाम! सोनभद्र पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 10 लाख की हेरोइन लाने वाला शातिर तस्कर ₹3.30 करोड़ के ‘काले साम्राज्य’ का भंडाफोड़! सोनभद्र में सीक्रेट केबिन बनाकर ले जाया जा रहा 6 क्विंटल गांजा जब्त “BHU कैंपस में ‘साइकिल चोर गिरोह’ का तांडव खत्म! लंका पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 साइकिलों के साथ 3 शातिर दबोचे” छावनी लाइन से मोहम्मदाबाद तक जुड़े तार, गाजीपुर में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार

छावनी लाइन से मोहम्मदाबाद तक जुड़े तार, गाजीपुर में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार

 

​गाजीपुर ANTF की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! 1.015 KG हेरोइन और बोलेरो जब्त, महिला तस्कर भी दबोची गई।

ANTF और कोतवाली पुलिस के जाल में फंसे स्मगलर, बोलेरो गाड़ी में छिपाकर ले जा रहे थे ‘मौत का सामान’।

​गाजीपुर: जनपद में नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने वाराणसी-गोरखपुर-महाराजगंज हाईवे तिराहे के पास घेराबंदी कर 2 करोड़ रुपये मूल्य की भारी-भरकम हेरोइन की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में एक महिला सहित तीन शातिर तस्करों को रंगे हाथों दबोचा गया है।

​हाईवे पर चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े तस्कर…
​मिली जानकारी के अनुसार, ANTF प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह और कोतवाली थाने के उप-निरीक्षक विवेक कुमार पाठक की अगुवाई में पुलिस टीम हाईवे तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस टीम के होश उड़ गए। गाड़ी में बेहद शातिराना अंदाज में छिपाकर रखी गई 1 किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

​इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…
​पुलिस ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो गाड़ी को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

​राकेश यादव उर्फ गामा (उम्र 38 वर्ष), निवासी- सरैया (छावनी लाइन), थाना कोतवाली, गाजीपुर।

​कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति (उम्र 26 वर्ष), निवासी- तुलसीपुर (छावनी लाइन), थाना कोतवाली, गाजीपुर।

​रीना यादव (उम्र 30 वर्ष), पत्नी जीउत बंधन यादव, निवासी- गौसपुर, थाना मोहम्मदाबाद, गाजीपुर।

​एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, भेजे जा रहे जेल…
​मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 723/2026 धारा 8/21/29/60 NDPS Act के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इन तस्करों के पूरे नेटवर्क और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है कि यह नशे की खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

​इस जाबांज टीम को मिली सफलता…
​नशे के इस काले कारोबार का भंडाफोड़ करने वाली संयुक्त टीम में मुख्य रूप से ANTF प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह, उ.नि. विवेक कुमार पाठक, हेड कांस्टेबल संजय सिंह राजावत और महिला कांस्टेबल मुस्कान यादव शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें