झाड़ियों में छिपने की आखिरी कोशिश भी नाकाम! सोनभद्र पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 10 लाख की हेरोइन लाने वाला शातिर तस्कर ₹3.30 करोड़ के ‘काले साम्राज्य’ का भंडाफोड़! सोनभद्र में सीक्रेट केबिन बनाकर ले जाया जा रहा 6 क्विंटल गांजा जब्त “BHU कैंपस में ‘साइकिल चोर गिरोह’ का तांडव खत्म! लंका पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 साइकिलों के साथ 3 शातिर दबोचे” छावनी लाइन से मोहम्मदाबाद तक जुड़े तार, गाजीपुर में 2 करोड़ की हेरोइन के साथ 3 शातिर तस्कर गिरफ्तार 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर

झाड़ियों में छिपने की आखिरी कोशिश भी नाकाम! सोनभद्र पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा 10 लाख की हेरोइन लाने वाला शातिर तस्कर

 

अल्ट्राटेक पार्किंग के पास पुलिस की घेराबंदी, झाड़ियों में छिपने की कोशिश कर रहा शातिर तस्कर अफजाल दबोचा गया; 8 आपराधिक मुकदमों का खुलासा।

​सोनभद्र: जिले को नशामुक्त करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस टीम को एक और ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देशों और शीर्ष अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड मो. अफजाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 49.20 ग्राम फाइन क्वालिटी अवैध हेरोइन और तस्करी में प्रयुक्त टचस्क्रीन स्मार्टफोन बरामद हुआ है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹10 लाख बताई जा रही है।

​मणिपुर से कच्चा माल लाकर बनाता था हेरोइन…
​पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति करता रहा है। आरोपी मणिपुर से कच्चा माल लाकर खुद हेरोइन तैयार करता था और फिर ट्रेनों के जरिए सोनभद्र सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में स्थानीय तस्करों को सप्लाई करता था।

​मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर बिछाया गया जाल…
​24 सितंबर 2026 को चोपन पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि वांछित तस्कर मो. अफजाल ट्रेन से हेरोइन की बड़ी खेप लेकर सोनभद्र आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आई और सर्विलांस की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रैस की गई। डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास जब पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी आरोपी पुलिस को देखकर झाड़ियों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

​गिरफ्तार अभियुक्त का प्रोफाइल…
​नाम: मो. अफजाल पुत्र मो. इकबाल (उम्र लगभग 40 वर्ष)

​निवासी: टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी (उ.प्र.)

​आपराधिक इतिहास: आरोपी पर पहले से ही बाराबंकी, अयोध्या और सोनभद्र के अलग-अलग थानों में जानलेवा हमला (धारा 307), आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के 8 संगीन मामले दर्ज हैं।

​बरामदगी…
​अवैध हेरोइन: 49.20 ग्राम।

​मोबाइल: 01 अदद ओप्पो स्मार्टफोन।

​कुल अनुमानित बाजार मूल्य: लगभग ₹10 लाख।

​नेटवर्क के अन्य 9 मुख्य आरोपियों पर भी शिकंजा…
​चोपन पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे (मु.अ.सं. 319/2026) के तहत इस पूरे सिंडिकेट में शामिल स्थानीय खरीदारों और सप्लायरों की भी पहचान कर ली गई है। इसमें सुधीर कुमार उर्फ छोटू, धर्मवीर, सूरज उर्फ अभिषेक, जितेन्द्र कुमार, दीपक साहू, हाशिम उर्फ चिक्की, अकरम कुरैशी, सुनीता देवी और शेरू उर्फ असलम हुसैन जैसे शातिर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​पुलिस का बयान…
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े बाकी चेहरों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

​सफलता पाने वाली पुलिस टीम…
​प्रभारी निरीक्षक: गोपालजी गुप्ता (थाना चोपन)

​चौकी प्रभारी (डाला): उप-निरीक्षक घनश्याम तिवारी।

​उप-निरीक्षक: आशीष पटेल।

​मुख्य आरक्षी: पप्पू यादव, रजवान यादव, वीरेन्द्र सरोज, राजेश यादव, शिवशरण बिन्द।

​आरक्षी: मन्टू सिंह, गोविन्द कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें