थाना धीना/मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से आज 1 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी।
चन्दौली पुलिस ने “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत एक बिछड़े दंपत्ति को समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए राजी किया। थाना धीना/मिशन शक्ति केन्द्र के अथक प्रयास से दोनों पक्षों को समझाया गया और वे अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुए।
चन्दौली: थाना धीना/मिशन शक्ति केन्द्र द्वारा “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ऐसे ही 1 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर थाना धीना/मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।
दोनों पक्षों आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। थाना धीना/मिशन शक्ति केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया।













