February 6, 2026 8:00 am

झपट्टा मारकर मोबाईल व पैसा छीनने वाले दो गिरफ्तार, कब्जे से बाइक व 4005/- ₹ बरामद

चन्दौली पुलिस ने मोबाइल और पैसा झपटामार कर छीनने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 4005 रुपये बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों की पहचान सूरज सोनकर और राहुल जैसवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त राहगीरों से पैसा और मोबाइल छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

चन्दौली: थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा रविवार को यूनियन बैंक के पास चेकिंग किया जा रहा था कि मुखबिर द्वारा बताया गया कि कई दिनो से आने जाने वाले राहगीरो से पैसा व मोबाइल को झपटा मार कर छीनकर भाग जा रहे है जिसमें कुछ संदिग्ध लडके जसुरी नहर के रास्ते जसुरी नहर पुल की तरफ आ रहे है। प्राप्त इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जसुरी नहर पुलीया पर पहुँचकर आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग करने लगे चेकिंग के दौरान 1.सूरज सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर ग्रा0 किशुनदासपुर थाना व जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष के कब्जें से 2305 रु0 नकद तथा 2. नाम राहुल जासवाल पुत्र संजय जासवाल नि0ग्रा0 बिछिया कला थाना व जिला चन्दौली उम्र करीब 23 वर्ष जिसके कब्जें से 1700 नकद बरामद हुआ दोनो लडको से बरामद पैसे के बारे पूछा गया तो दोनो ने बताया कि दि0- 13.01.2026 को अनमोल ढाबा के पास जीटी रोड कटसिला के हम तीनो लोग मिलकर अपने गाँव के दिनेश सोनकर की मोटरसाइकिल मांगकर एकांत स्थान देखकर आने जाने वाले राहगीरो का पैसा व मोटरसाइकिल छीन लेते है दिनांक 13.01.2026 को एक मोटर साइकिल वाले की मोबाइल व पैसा झपटा मार कर छीन लिये थे उसकी मोबाइल के कबर में करीब 5000/रु0 था हम तीनो लोग आपस में पैसा का बटवारा कर लिये थे मेरे व सूरज के पास से जो पैसा मिला है वह झपटमारी का ही पैसा है। जिस मोटर साइकिल से हम लोग झपटामारी करते है । मोटर साइकिल जगदीश सराय में एक खण्डहर बने नुमा मकान में छुपाकर रखा है । पुलिस टीम के साथ बताये गये स्थान पर पहुँचा कर कमरे में एक मोटरसाइकिल नं0- UP67AJ2193 अपाची ATR सफेद रंग की पायी गयी। उक्त मोटर साइकिल का प्रयोग घटना को कारित करने में किया गया है जिसे पुलिस कब्जा में लिया गया तथा छिनैती का पैसा अभियुक्तों के कब्जे से बरामद होने के कारण धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें