तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा महंगा, अभिभावकों को 6 माह जेल, 25 हजार जुर्माना

वाराणसी में नाबालिगों को वाहन देने पर अभिभावकों को 6 महीने की जेल और 25 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। आरटीओ प्रशासन ने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए खतरनाक है, और अभिभावकों को अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होना चाहिए।

वाराणसी: बिना ड्राइविंग लाइसेंस नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर अब अभिभावकों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे मामलों में अभिभावकों पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना और छह महीने तक की जेल का प्रावधान है। आरटीओ प्रशासन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन चलाने से पहले वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि यह सड़क सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

अधिकारियों के अनुसार सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी किसी की जान ले सकती है। छात्र और अभिभावक यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाने में शुमार करें। अफसरों ने सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि विश्व में कुल वाहनों की संख्या में भारत की हिस्सेदारी केवल एक प्रतिशत है, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में भारत की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत है, जो बेहद चिंताजनक है।

कार्यक्रम में मनोविज्ञान के प्रोफेसर डॉ. ओपी चौधरी ने कहा कि बच्चे अपने आसपास के लोगों को देखकर और उनकी नकल करके सीखते हैं, इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं नियमों का पालन करें। लोक गायक डॉ. मन्नू यादव ने सड़क सुरक्षा विषय पर प्रेरक बिरहा गायन प्रस्तुत कर छात्रों को जागरूक किया।

Leave a Comment

और पढ़ें