March 24, 2026 6:13 am

अग्नि वीर भविष्य की चिंता में छोड़ रहे बीच में प्रशिक्षण, सरकार ट्रेनिंग का खर्च वसूलने पर कर रही विचार- अशोक विश्वकर्मा

अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए युवा बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण भविष्य की अनिश्चितता है, क्योंकि यह योजना केवल 4 साल की सेवा और 25% रिटेंशन के साथ आती है। सेना के नियमों के अनुसार, 30 दिन या उससे अधिक समय तक मेडिकल लीव या अनुपस्थित रहने पर उन्हें ट्रेनिंग से बाहर कर दिया जाता है।

सरकार अब ट्रेनिंग का खर्च वसूलने पर विचार कर रही है, ताकि युवा ट्रेनिंग छोड़कर न जाएं। कुछ अग्निवीर ट्रेनिंग की गुणवत्ता और काम के अधिक तनाव से असंतुष्ट थे, जबकि कुछ कड़े सैनिक अनुशासन में नहीं ढल पाने के कारण ट्रेनिंग छोड़कर वापस लौट रहे हैं।

वाराणसी: कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा सरकार की ‘अग्निवीर’ योजना पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में शामिल हुए युवा बीच में ही ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) छोड़कर पलायन कर रहे हैं। अग्निवीर भर्ती नियम में अभी तक कोई ऐसा नियम नहीं है कि जो युवा ट्रेनिंग बीच में छोड़कर जाते हैं उन्हें रोका जा सके। सेना के मुताबिक ट्रेनिंग के बीच में भागने वाले अग्निवीरों से ट्रेनिंग अवधि के दौरान हुए खर्च वसूलने पर विचार किया जा रहा है। अग्निवीरों के ट्रेनिंग छोड़ने का प्रमुख कारण भविष्य की अनिश्चितता है। सिर्फ 4 साल की सेवा और 25 प्रतिशत रिटेंशन स्थाई करण कि नीति के कारण युवा इसे करियर के लिए असुरक्षित मान रहे हैं। कई अग्निवीर ट्रेनिंग के साथ पुलिस, पोस्ट ऑफिस, अर्धसैनिक बल जैसी अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं‌। जहां 60 वर्ष तक सेवा का मौका मिलता है। सेना के नियमों के अनुसार 30 दिन या उससे अधिक समय तक मेडिकल लीव या अनुपस्थित रहने पर भी उन्हें ट्रेनिंग से बाहर कर दिया जाता है। उन्होंने बताया की एक रिपोर्ट के अनुसार कुछ अग्निवीर ट्रेनिंग प्रशिक्षण की गुणवत्ता और काम के अधिक तनाव से असंतुष्ट थे, तथा कुछ अग्निवीर कड़े सैनिक अनुशासन में नहीं ढल पाने के कारण भी ट्रेनिंग छोड़कर वापस लौट रहे हैं। सरकार ने ट्रेनिंग छोड़कर जाने वालों से खर्च वसूलने पर विचार कर रही है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें