उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

कफ सिरप कांड: भोला जायसवाल की 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

वाराणसी: वाराणसी पुलिस ने कफ सिरप तस्करी के मामले में आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल की 28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की गई है, जिसमें भोला जायसवाल की अवैध आय से अर्जित संपत्तियों को चिह्नित किया गया था। पुलिस ने महमूरगंज स्थित उनके आवास पर डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराई, ताकि स्थानीय लोगों को न्यायालय के आदेश और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी जा सके।

इस मामले में जांच एजेंसियों ने वित्तीय लेन-देन और संपत्ति के दस्तावेजों की पड़ताल के बाद निष्कर्ष निकाला कि संबंधित संपत्तियां अवैध आय से अर्जित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश जाएगा और अवैध आय से बनाई गई संपत्तियों को जब्त कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें