खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

चलती नाव पर सेल्फी और रील बनाने पर रोक, उल्लंघन पर लगेगा 10 हजार तक जुर्माना

वाराणसी में गंगा में नाव संचालन के दौरान लापरवाही रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े नियम बनाए हैं। अब चलती नाव पर सेल्फी और रील बनाने पर रोक है, उल्लंघन पर 10 हजार तक जुर्माना लग सकता है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और लाइफ जैकेट न पहनने पर भी कार्रवाई होगी।

वाराणसी: गंगा में नाव संचालन के दौरान लापरवाही की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। अब चलती नाव पर सवारियां सेल्फी नहीं ले सकेंगी और रील बनाने पर भी पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित नाव चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चलती नाव में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही दोनों प्रवाह में चलने वाली नावों पर सवारियों के खड़े होने और इधर-उधर घूमने पर भी रोक रहेगी।

जल पुलिस प्रभारी ने बताया कि गंगा में संचालित सभी नावों पर लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा और यात्रियों को उसे पहनना भी जरूरी होगा। नाव को निर्धारित घाट से ही चलाया जाएगा तथा बिना पंजीकरण किसी भी नाव का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाविक किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग नहीं करेंगे और शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन की स्थिति में नाव संचालन नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई है कि नियमों की अनदेखी करने पर लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें