उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

नियम का उल्लंघन करने वाले नाविकों पर कार्रवाई जारी, एक नाव सीज, 8 पर मुकदमा

वाराणसी में गंगा में नाव संचालन नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। एक नाव सीज की गई और 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन पर कार्रवाई की गई है।

वाराणसी: गंगा में क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर और बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने एक नाव को सीज करते हुए आठ लोगों के खिलाफ आदमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

डीसीपी काशी जोन के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गंगा में एक नाव पर तय क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित नाव को तत्काल सीज कर दिया गया। साथ ही नाव संचालक और सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार बीते एक सप्ताह में यह तीसरी कार्रवाई है, जब क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि गंगा में नौकायन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें