March 24, 2026 3:16 am

होली में भी निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल का उपहार देगी डबल इंजन सरकार, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वाराणसी के 2,49,259 लाभार्थियों का निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल करा रही सरकार

वाराणसी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2,49,259 लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल का उपहार मिलेगा। सरकार इस योजना पर ₹22,84,45,873.50 खर्च करेगी। लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे राशि ट्रांसफर होगी।

वाराणसी: रंगों के पर्व होली पर डबल इंजन की सरकार एक बार फिर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत दे रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वाराणसी के 2,49,259 लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की इस पहल से होली के पर्व पर रसोई की चिंता कम होगी और लाभार्थी को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। बीती दीपावली में भी निशुल्क सिलेंडर का तोहफा सरकार ने दिया था।

जिला पूर्ति अधिकारी के.बी. सिंह ने बताया कि सरकार वाराणसी में इस योजना में कुल ₹ 22,84,45,873.50 की धनराशि खर्च करेगी। प्रति सिलेंडर केंद्र सरकार ₹ 335.40 तथा राज्य सरकार ₹ 581.10 का योगदान दे रही है। योजना के तहत लाभार्थियों को एक-एक मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल किया जा रहा है। जिसकी राशि सीधे उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। साथ ही आधार सत्यापन भी आवश्यक है। जिन उपभोक्ताओं के खाते अभी तक आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। गैस एजेंसियों को भी लाभार्थियों से संपर्क कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि यह योजना दो चरणों में संचालित की जा रही है। जिसका पहला चरण दीपावली में चला था और अब दूसरा चरण जनवरी से मार्च 2026 तक चलेगा। प्रत्येक चरण में वाराणसी के 2,49,259 उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक लाभान्वित होंगे।

वर्जन: सरकार की यह योजना राहत भरी है। धुंआ, आंखों की जलन और खांसी से निजात मिली है और समय की काफी बचत होती है। परिवार को अधिक समय दे पा रहे हैं। जिंदगी आसान बनाने के लिए सरकार का धन्यवाद- सरिता गुप्ता, उज्ज्वला लाभार्थी।

वर्जन: सरकार दीपावली और होली पर निशुल्क गैस दे रही है, पैसे की बचत होने से त्यौहार और अच्छे से मना पा रहे हैं। गैस होने से भोजन का काम जल्दी करके दूसरे काम भी कर लेते हैं। चूल्हे के धुएं से स्वास्थ्य ख़राब हो रहा था। गैस ने दिनचर्या को आसान बना दिया है- गीता देवी, उज्ज्वला लाभार्थी।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें