उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

ईद के बाद दालमंडी में फिर होगा ध्वस्तीकरण, 40 से अधिक भवनों की हो चुकी है रजिस्ट्री

वाराणसी के दालमंडी में ईद के बाद चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान शुरू होगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए 186 भवनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें 40 से अधिक की रजिस्ट्री हो चुकी है। श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दालमंडी में 750 मीटर तक 17 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुरानी पाइपलाइनों को बदलकर नई ड्रेनेज और सीवेज लाइन बिछाई जाएगी और जल निकासी के लिए नई योजना तैयार की गई है।

वाराणसी: शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र दालमंडी में ईद के बाद चौड़ीकरण योजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान शुरू किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए 186 भवनों को चिह्नित किया जा चुका है। इनमें 40 से अधिक की रजिस्ट्री हो चुकी है।

श्री काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंचने में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जाएगा। 750 मीटर तक 17 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इसके दायरे में आने वाले 186 भवन चिह्नित किए गए हैं। अब तक 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है। कई भवनों का ध्वस्तीकरण हो चुका है। फिलहाल मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुरानी पाइपलाइनों को बदलकर नई ड्रेनेज और सीवेज लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही जल निकासी के लिए नई योजना तैयार की गई है, जिससे जलभराव की समस्या को समाप्त किया जा सके। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत दालमंडी क्षेत्र में विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। विश्वनाथ धाम कॉरिडोर से जुड़े इस इलाके में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें