उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

मनोज तिवारी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- यूपी चुनाव में विपक्ष का बिहार जैसा होगा हाल

मनोज तिवारी ने वाराणसी में विपक्ष पर निशाना साधा, कहा यूपी चुनाव में विपक्ष का बिहार जैसा हाल होगा। उन्होंने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में लोग खेलों का आनंद ले रहे हैं, जबकि दुनिया में तनाव है। मनोज तिवारी का कहना है कि खेलने से नियम पालन होगा और भारत खिलेगा।

वाराणसी: भाजपा सांसद मनोज तिवारी बुधवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि यूपी चुनाव में विपक्ष का वही हाल होगा जो बिहार विधानसभा चुनाव में हुआ। वैश्विक अशांति पर बोले, जब पूरी दुनिया में युद्ध और तनाव की स्थिति बनी है, वहीं भारत में लोग खेलों का आनंद ले रहे हैं।

मनोज तिवारी ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारत का माहौल इतना सकारात्मक है कि लोग यहां खेल का आनंद ले रहे हैं, जबकि दुनिया के अन्य हिस्सों में हालात चिंताजनक हैं। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि खेलो इंडिया। खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया। उन्होंने कहा कि यदि सब लोग खेलने लगेंगे तो नियम का पालन करने लगेंगे।

आगामी चुनावों को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। मनोज तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों में विपक्ष को उसी तरह का झटका लगेगा जैसा हाल ही में बिहार में देखने को मिला। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष को संभलने का मौका भी नहीं मिलेगा और उनकी राजनीतिक पकड़ तेजी से कमजोर हो जाएगी। उनकी संख्या घटकर इतनी कम हो जाएगी कि विपक्ष में बैठने का भी मौका नहीं मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें