उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

नशे की हालत में टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

वाराणसी में नशे की हालत में एक युवक टावर पर चढ़ गया, जिसे पुलिस ने सुरक्षित उतारा। युवक की पहचान इरफान (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नशे का आदी है। पुलिस ने उसे थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वाराणसी: थाना कैंट क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक युवक मजार के पास लगे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक टावर के ऊपर चढ़ा हुआ है। टावर के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी, जिससे स्थिति संवेदनशील बनती जा रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भीड़ को नियंत्रित किया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

जांच में युवक की पहचान इरफान (25 वर्ष) निवासी सद्भावना पार्क, सदर बाजार थाना कैंट के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, इरफान नशे का आदी है और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। इसी अवस्था में वह टावर पर चढ़ गया, जिससे आसपास के लोगों में चिंता और भय का माहौल बन गया।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए थाने लाया गया। अधिकारियों के अनुसार, युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें