विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने निशा की आत्मशांति के लिए काशी के गंगा तट पर मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

निशा विश्वकर्मा की असामयिक मौत पर विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने श्रद्धांजलि दी। काशी के गंगा तट पर मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। महासभा ने सीबीआई जांच और परिवार को सुरक्षा की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि महासभा परिवार के साथ है और न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।

वाराणसी: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने गाजीपुर के कटारिया गांव निवासिनी निशा विश्वकर्मा की असामयिक संदिग्ध मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सद्गति के लिए आज सायं काल काशी में गंगा के किनारे अवधूत राम घाट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में मोमबत्ती (कैंडी) जलाकर श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परम पिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करें, तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में असह्य दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा “इस दुखद घड़ी में, महासभा निशा के परिवार के साथ है,और उसे न्याय दिलाने की लड़ाई में हर घड़ी परिवार के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने निशा विश्वकर्मा की मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की भूमिका को संंदिग्ध बताते हुए संपूर्ण घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा निशा के परिवार को आरोपियों तथा प्रधान प्रतिनिधि आशु सिंह से जान का खतरा है इसलिए उसके परिवार को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा प्रदान किया जाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भैरव विश्वकर्मा,विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा एडवोकेट, नगर अध्यक्ष दीप विश्वकर्मा लोचन विश्वकर्मा ,सुरेश विश्वकर्मा , विजय विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, लाल बिहारी विश्वकर्मा ,महेंद्र यादव, राजवंश विश्वकर्मा, दीपांशु विश्वकर्माआदि लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें