June 18, 2026 6:06 pm

अवैध खनन माफियाओं पर चकिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम, अवैध असलहा सहित दो गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस ने अवैध खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना चकिया पुलिस टीम ने अवैध असलहा सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश नाकाम हुई। अभियुक्तों के पास से 1 अवैध असलहा 315 बोर, 1 मिस कारतूस 315 बोर, 1 स्विफ्ट कार, और 2 मोबाइल बरामद हुए हैं।

चन्दौली: 9 मई 26 को रेंजर चकिया अखिलेश दुबे मय वन विभाग की सूचना पर थानाध्यक्ष चकिया अर्जुन सिंह मय हमराह मुखबिर की सूचना पर चन्द्रप्रभा रेंजरी वन क्षेत्र के ग्राम अलीपुर भांगड़ा में अवैध खनन किये जा रहे स्थान पर पहुँचे थे। मौके पर 1 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर बिना किसी अनुमति के अवैध खनन करते हुए पाया गया।
वन विभाग व पुलिस विभाग की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मौके से जेसीबी और 2 ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर लाया जा रहा था, तभी महेन्द्र राव पुत्र राम आसरे राव, निवासी गायघाट, उनके भाई विजेन्द्र राव, पिता राम आसरे राव तथा अन्य लगभग 80-100 की संख्या में ग्रामवासियों (महिला एवं पुरुष) ने संगठित होकर टीम को घेर लिया। उपद्रवियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डाली गयी। प्रमुख मार्ग को पत्थरों से अवरुद्ध कर चक्का जाम किया गया और आने-जाने वाले राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
उपरोक्त प्रकरण में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 118/2026 धारा 189(2), 191(2), 191(3), 190, 285, 115(2), 126(2), 132, 352, 351(2),बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व धारा 26(1)(f) वन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

चकिया पुलिस टीम द्वारा स्थानीय थाना पर मु.अ.सं. 118/2026 धारा 189(2), 191(2), 191(3), 190, 285, 115(2), 126(2), 132, 352, 351(2),बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट व धारा 26(1)(f) वन अधिनियम में वांछित अभियुक्तों के सम्बन्ध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना मे संलिप्त 2 अभियुक्तों 1.संदीप कुमार पुत्र रामकिशुन, 2.परदेशी पुत्र महादेव निवासीगण शिकारगंज थाना चकिया जनपद चन्दौली को एक सफेद स्विफ्ट वाहन सं0 UP67AF6780 मे गणेशपुर बंधी के पास रूकवाकर गेट खोलवाते समय अभि0 संदीप कुमार उपरोक्त द्वारा एकाएक दरवाजा खोलते ही पुलिस पर अवैध असलहा से फायर किया गया जो मिस हो गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुए अभियुक्त के कब्जें से 1 अवैध असलहा 315 बोर, 1 मिस कारतूस 315 बोर बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण…
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि दिनांक 09.05.2026 को वे लोग महेन्द्र राव के बुलाने पर धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। मौके पर भीड़ को संगठित करने एवं माहौल को तनावपूर्ण बनाकर अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस एवं वन विभाग की टीम का विरोध किया और अभियुक्तों द्वारा जेसीबी, ट्रैक्टर एवं चालकों को पुलिस कब्जे से छुड़ाने में सहयोग किया। अभियुक्तों ने यह भी बताया कि घटना के बाद वे लोग लगातार इधर-उधर छिपकर रह रहे थे। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे शेरवा की ओर जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal