उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

फ्लोरेंस स्कूल में छात्रों ने मनाई समर वेकेशन पार्टी

फ्लोरेंस स्कूल में समर वेकेशन पार्टी धूमधाम से मनाई गई। छात्रों ने कविता, गीत और प्रहसन का प्रस्तुतीकरण किया और खानपान की पार्टी की। प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि समर वेकेशन बच्चों को पढ़ाई से ब्रेक देने और नई गतिविधियों को एक्सप्लोर करने का मौका है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे जीवन में आने वाली बाधाओं को सीखने और विकास करने का अवसर बनाएं।

दुलहीपुर: फ्लोरेंस स्कूल में छात्र-छात्राओं ने समर वेकेशन स्नेह मिलन पार्टी आज धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविता, गीत और प्रहसन का प्रस्तुतीकरण किया एवं खानपान की पार्टी कर ग्रीष्म अवकाश का स्वागत करने के लिए खुशियाँ मनाई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए कहा समर वेकेशन बच्चों को पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक देने के लिए होता है, ताकि वे नई गतिविधियों और जगहों को एक्सप्लोर कर सकें। यह आमतौर पर 20 मई से शुरू होता है और 30-45 दिनों तक चलता है।उन्होंने कहा बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में आराम करने, नई चीजें सीखने और अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा आप में से हर कोई कुछ बड़ा और अनोखा करने में सक्षम है,इसलिए जब भी कोई समस्या या चुनौती आपके रास्ते में आती है तो आपको उससे निपटने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए। जीवन में आने वाली हर बाधा सीखने और विकास करने का अवसर है।

Leave a Comment

और पढ़ें