तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

कड़ाके की ठंड के चलते वाराणसी में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 5 और 6 जनवरी को बंद

वाराणसी में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 5 और 6 जनवरी को बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने शीतलहर और घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया है।

वाराणसी: शीतलहर, घने कोहरे और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जनपद वाराणसी में कक्षा 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी अनुराग श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के अनुसार 05 जनवरी 2026 और 06 जनवरी 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देश के क्रम में लिया गया है। लगातार बढ़ रही ठंड, घना कोहरा और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

सरकारी और निजी सभी स्कूल रहेंगे बंद…
आदेश के अनुसार जनपद में संचालित सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों के विद्यालय, जो कक्षा 8 तक संचालित हैं, इन दो दिनों में पूर्णतः बंद रहेंगे। सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने दिए अनुपालन के निर्देश…
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों—जिला विद्यालय निरीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी (ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र) सहित अन्य संबंधित विभागों को सूचना एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतें और जारी निर्देशों का पालन करें। वर्तमान में जनपद में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें