1 लाख रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल का मुंशी गिरफ्तार, साहब फरार.. मोबाइल से खुले कई राज कप्तान अभिषेक वर्मा का चाबुक! ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत चोपन पुलिस व SOG ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता

100 से अधिक लोगो से करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को जौनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर: साइबर क्राइम टीम ने एक शातिर ठग प्रियम श्रीवास्तव (हनी) को गिरफ्तार किया है। उसने फर्जी ऑनलाइन फर्म “राजरिता” बनाकर 100+ लोगों से करोड़ों की ठगी की। गेमिंग प्लेटफॉर्म और फर्जी बिल्टी के जरिए ठगी करता था। 2021 से अब तक 1 करोड़+ का फर्जी ट्रांसेक्शन और 21 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं, टीम में कोतवाली व साइबर सेल के 12 सदस्य शामिल रहे।

आपराधिक कार्यप्रणाली…
अभियुक्त प्रियम श्रीवास्तव उपरोक्त फर्जी तरीके से आनलाईन राजरिता फर्म बनाकर ए-4 साईज पेपर व नोट बुक डिलीवर करने का झांसा देकर आर्डर लेता था तथा उनसे अपने फर्म व घरवालो के अकाउन्ट मे पैसे मंगवा लेता था जब ग्राहक डिलीवरी के लिये सम्पर्क करते तो इनवाइस मेकर ऐप के माध्यम से अपने राजरिता फर्म का फर्जी बिल बनाता था व पिक्सआर्ट एप के माध्यम से आनलाईन डीटी डीसी कुरियर का फर्जी बिल्टी बनाकर उनके व्हाट्एप नं पर भेज देता था लेकिन माल डिलीवर नही करता था । इसके बाद इसके द्वारा एक्स पोर्टर इंडिया व इंडिया मार्ट जैसे प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके आनलाइन बेबसाइट के माध्यम से ग्राहक खोजता था। ग्राहक खोजकर गेमिंग प्लेटफार्म पर पैसे मांगाकर उसे अपने खातों में जमा करा लेता था ।अभियुक्त के द्वारा प्रयुक्त बैक खाते के अवलोकन से इसके द्वारा वर्ष 2021 से अब तक 01 करोड से ज्यादा फर्जी ट्राजिक्शन है । अभियुक्त द्वारा घटना मे प्रयोग किये गये बैक खाते व मोबाइल नं को साईबर पुलिस पोर्टल पर चेक करने पर अब तक विभिन्न राज्यो से कुल 21 एनसीआरपी कम्पलेन का होना पाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें