तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण जारी, भारी पुलिस बल की तैनाती में कार्रवाई, अफसर भी रहे मौजूद

वाराणसी में दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। शनिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एक भवन को ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई उन भवनों पर की जा रही है, जिनके स्वामियों को मुआवजा दिया जा चुका है। अधिकारी परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

वाराणसी: दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की ओर से ध्वस्तीकरण अभियान तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल उन्हीं भवनों पर की जा रही है, जिनके स्वामियों को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।

शनिवार को अभियान के तहत दालमंडी क्षेत्र स्थित सी.के.-39/5 नंबर भवन का ध्वस्तीकरण कराया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पीडब्ल्यूडी की ओर से 20 से अधिक श्रमिक लगाए गए, जिन्होंने मशीनों की सहायता से भवन के हिस्सों को गिराने का कार्य किया। पूरे अभियान की निगरानी विभागीय अधिकारियों द्वारा की जाती रही।

सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में संभाली गई। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या विरोध की स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस की मौजूदगी के चलते अभियान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई और कार्य सुचारु रूप से चलता रहा।

वहीं लोक निर्माण विभाग के एक्शीएन इंजीनियर के.के. सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और तकनीकी पहलुओं पर नजर बनाए रखी। अधिकारियों के अनुसार दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और आवागमन को सुगम बनाना है। मार्ग चौड़ा होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ व्यापारियों और श्रद्धालुओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन ने दोहराया कि आगे भी चरणबद्ध तरीके से ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्य जारी रहेगा। परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो।

Leave a Comment

और पढ़ें