February 6, 2026 9:28 am

चन्दौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मछलियों की आड़ में तस्करी किया जा रहा 1.15 करोड़ का गांजा बरामद, तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी स्ट्राइक की है। थाना सैयदराजा और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया गया है।

चन्दौली: सैयदराजा पुलिस व स्वाट/सर्विलान्स सेल की संयुक्त कार्यवाही में 1 ट्रक वाहन से परिवहन की जा रही कुल 435 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा की बरामदगी करते हुए 3 शातिर तस्करों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु.अ.सं. 16/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस कार्यवाही…
शुक्रवार को थाना सैयदराजा पुलिस व स्वाट/सर्विलान्स सेल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर के द्वारा बताया गया कि एक संदिग्ध वाहन से अवैध मादक पदार्थ चन्दौली की तरफ से बिहार राज्य ले जा रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा एनएच हाईवे-02 उत्तरी लेन काले शाह बाबा की मजार के पास बैरियर लगा कर चन्दौली की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग प्रारम्भ कर दी गई। पुलिस बैरियर व चेकिंग के कारण आने वाले वाहनों की गति कम हो गई थी कुछ समय पश्चात चन्दौली की तरफ से एक ट्रक आती दिखाई दी जिसको पुलिस टीम द्वारा दाहिने तरफ किनारे रोकने का इशारा कर रुकवाया गया उक्त ट्रक वाहन में चालक के साथ कुल दो व्यक्ति मौजूद थे जिनकी पहचान 1. वाहन चालक प्रियांशू पटेल पुत्र लक्ष्मण पटेल निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना मडिहान जिला मिर्जापुर उम्र करीब 24 वर्ष, 2. परिचाल प्रदीप कुमार पुत्र गुलाब निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना मडिहान जिला मिर्जापुर उम्र लगभग 19 वर्ष व 3. अखिलेन्द प्रताप पुत्र विभूति नारायन निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना मडिहान जिला मिर्जापुर उम्र करीब 23 वर्ष के रुप में हुई उक्त ट्रक नं0 UP 53 DT 4327 वाहन में लदे माल के संबंध में पूछने पर चालक ने बताया कि ट्रक में मछली लदी है जो बिहार जा रही हैं। पुलिस टीम द्वारा चेक किया गया तो उक्त वाहन से मृत मछली जो की प्यासी मछली प्रतीत हो रहा है जिसको बर्फ के साथ 20 कैरट में रखा हुआ था जिससे छिपाकर 18 बण्डल (छोटा बडा) अवैध गाँजा रखा गया था।
बरामद प्रत्येक बण्डलों को वजल किया गया तो क्र0सं0- (1).वजन 30.800 कि० ग्रा0 (2). वजन 20.700 किग्रा०, (3). वजन 24.600 कि0ग्रा0, (4).वजन 28.200 किग्रा0, (5). वजन 26.250 किग्रा0, (6). वजन 20.650, (7).वजन 31.00 कि0 ग्रा0, (8).वजन 31.50 किग्रा0, (9).वजन 14.300 कि० ग्रा0, (10). वजन 31.400 किग्रा0, (11).वजन 15.300 कि० ग्रा0.(12). वजन 26.800 कि0ग्रा0, (13).वजन 29.750 कि०ग्रा0 (14).वजन 25.950 किग्रा0, (15).वजन 25.350 कि0 ग्रा0, (16). वजन 17.300 कि० ग्रा0, (17). वजन 26.250 कि०ग्रा0 (18). वजन 09.400 किग्रा0 कुल 18 बण्डलों का वजन 435 किलो 500 ग्राम व 20 कैरट मृत मछली बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 16/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण…
गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि यह गांजा वह उडीसा राज्य से लेकर बिहार ले जाकर महंगे दामों पर बेचने वाले थे तथा पुलिस से बचने के लिये मृत मछली प्यासी को कार्टून में रखकर उसके नीचे रखकर एनएच 02 हाईवे होकर बिहार जा रहे थे। पुलिस टीमम द्वारा पकड़ लिया गया।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें