तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

मौनी अमावस्या : काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, सभी प्रकार के पापों का हो जाता है नाश

वाराणसी में मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजे। सुरक्षा के लिए पुलिस, एनडीआरएफ और ड्रोन से निगरानी की गई।

वाराणसी: काशी में मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भोर होते ही काशी के 84 घाट श्रद्धालुओं से भर गए। देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया और भगवान से सुख, शांति एवं मोक्ष की कामना की। घाटों पर हर-हर गंगे और जय मां गंगा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ऐसी मान्यता है कि मौनी अमावस्या के दिन गंगा का जल अमृतमय हो जाता है। इसमें स्नान करने से सभी तरह के पापों का नाश हो जाता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन मानव सभ्यता के आदि पुरुष ऋषि मनु का जन्म हुआ था। यह भी कहा जाता है कि इस दिन मां गंगा का जल अमृत के समान हो जाता है। मौनी अमावस्या पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। ब्राह्मणों को गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन, माणिक्य, शहद, केसर, घी और कुमकुम आदि का दान करने से पापों से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाटों पर दान कर पुण्य अर्जित किया। घाट पुरोहित राजू तिवारी ने बताया कि मौनी अमावस्या माघ मास की अमावस्या होती है, जिसमें पितरों की पूजा और परिवार के कल्याण का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यदि दंपति आज के दिन मौन रहकर गंगा स्नान करते हैं, तो इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मौनी अमावस्या के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए घाटों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। अनाउंसमेंट के जरिए श्रद्धालुओं से बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करने की अपील की गई। जल पुलिस, एनडीआरएफ और पुलिस के जवानों के साथ-साथ सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें