बलुआ पुलिस ने 3 शातिर चोरों को दबोचा, चोरी की 5 बाइक व 1 इंजन बरामद

चन्दौली पुलिस ने बलुआ थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 चोरी की मोटरसाइकिल और 1 मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे चन्दौली, गाजीपुर, आजमगढ़ जनपद से बाइक चोरी करते थे और उन्हें बेच देते थे। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

चन्दौली: बलुआ थाने की पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को करीब 03.29 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर राधे की मड़ई ग्राम राधे की मड़ई के पास से 5 मोटरसाईकिल बिना नंबर प्लेट व एक मोटरसाईकिल के इंजन के साथ 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचना 1.अरविन्द उर्फ नीरज यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष, 2. अभिषेक यादव उर्फ अभि उर्फ दादा पुत्र दिनेश यादव निवासी ग्राम लक्ष्मणगढ थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष, 3. आजाद उर्फ सनी पुत्र सिकन्दर राम निवासी ग्राम पक्खोपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण…
पकड़े गये तीनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के पास चोरी की मोटरसाईकिल है, हम लोग अपने दोस्तों के साथ चन्दौली, गाजीपुर, आजमगढ़ जनपद से बाइक चोरी करते हैं और हम लोग उसे इधर-उधर बेंच देते है जो बाईक नही बिकती है उसे हम लोग हमारे साथी आजाद जिसकी दुकान मथेला नहर के पास है वहां पर रख देते हैं और उसके पार्ट को निकाल कर धीरे-धीरे बेचते है। अभियुक्त आजाद ने बताया कि यह तीनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं तथा दो मोटरसाइकिल और एक इंजन मेरी दुकान में रखा है। हम लोग पैसों की लालच में आकर ये सब गलत काम करने लगे थे।

Leave a Comment