February 6, 2026 6:54 am

बनारस से चलेगी बुलेट ट्रेन, 3:50 घंटे में दिल्ली, 2:55 घंटे में तय होगा सिलिगुड़ी का सफर, रेलमंत्री ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

वाराणसी से दिल्ली और सिलिगुड़ी के लिए बुलेट ट्रेन चलाने की योजना है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे वाराणसी से दिल्ली का सफर 3:50 घंटे और सिलिगुड़ी का 2:55 घंटे में तय होगा।

वाराणसी: वाराणसी से दिल्ली और सिलिगुड़ी की यात्रा अब पहले से कहीं अधिक तेज और सुविधाजनक होने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी से दिल्ली और सिलीगुड़ी तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस पर बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएंगी।

वर्तमान में वाराणसी से नई दिल्ली के बीच यात्रा में अधिक समय लगता है, लेकिन नई व्यवस्था के लागू होने से समय की काफी बचत होगी। रेलमंत्री ने कहा कि यूपी में 157 अमृत भारत स्टेशन का नवनिर्माण हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए वंदेभारत और अमृत भारत ट्रेर्नों के के संचालन की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बुलेट ट्रेन चलाने के लिए डीपीआर और एलाइनमेंट पर भी काम चल रहा है। जल्द ही इसकी जानकारी सामने आ जाएगी। अगले 5-6 साल में इसका अधिकांश काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

डीआरएम आशीष जैन के अनुसार बुलेट ट्रेन संचालन के लिए बनने वाले स्टेशनों को भी नई तकनीकी के आधार पर डिजाइन किया जाएगा। ताकि ट्रेन के गुजरते वक्त किसी तरह की परेशानी न होने पाए।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें