
चन्दौली: वाह! यातायात पुलिस चन्दौली ने कमाल कर दिया.. सनबीम स्कूल और केरल पब्लिक स्कूल के बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए एक शानदार पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।
यातायात प्रभारी चन्दौली, सत्यप्रकाश यादव ने बच्चों को सिग्नल की समझ, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग, और सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ यातायात नियमों को समझा और सुरक्षित रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। इस पहल के लिए यातायात पुलिस चन्दौली को बधाई।
Post Views: 31









