उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुरों की मल्लिका आशा भोंसले को दी श्रद्धांजलि

सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन पर अशोक कुमार विश्वकर्मा ने दी श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आशा भोसले ने 12,000 से अधिक गीतों को आवाज दी और अपनी अनूठी गायकी से दुनिया को मंत्रमुग्ध किया।

वाराणसी: ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने सुरों की मल्लिका आशा भोंसले के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत की दिग्गज स्वर-कोकिला 92 वर्षीय आशा भोसले के निधन से संगीत के एक युग का अंत हो गया। आशा भोसले ने सात दशकों से अधिक समय में 12,000 से अधिक गीतों को आवाज दी और अपनी अनूठी गायकी से दुनियां को मंत्रमुग्ध किया। उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वह संगीत जगत में बहुमुखी प्रतिभा की धनी थी। उनका शास्त्रीय और कैबरे संगीत पर मजबूत पकड़ थी। वह अपने सदाबहार गानों के माध्यम से करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें