चन्दौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम अवैध हिरोइन के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद हिरोइन की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। तस्कर बाराबंकी से वाराणसी के रास्ते मादक पदार्थ ले जा रहे थे। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
चन्दौली: अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आकाश पटेल द्वारा मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर पड़ाव चौराहे के पास से 400 ग्राम अवैध हेरोइन की बरामदगी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 165/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पुलिस कार्यवाही…
आज दीन रविवार को थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पड़ाव चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तारा किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से सब्जी वाले छोले में से सब्जी के नीचे से 400 ग्राम अवैध हिरोइन बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गंगाराम वर्मा पुत्र स्व0 सूरज लाल, निवासी ग्राम नेउला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी व नीरज वर्मा पुत्र राम प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम नेउला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी के रूप में हुई।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे बाराबंकी से एक अनजान व्यक्ति के कहने पर इसे लेकर आए थे और यहाँ पड़ाव चौराहे पर किसी अन्य व्यक्ति को देना था।













