मुगलसराय कोतवाली पुलिस का गुडवर्क! चौरहट में दुर्गा माता मंदिर से चोरी हुआ सामान बरामद, एक चोर गिरफ्तार

मुगलसराय पुलिस ने मंदिर चोरी का खुलासा किया है। 15/16 अप्रैल 2026 की रात ग्राम चौरहट स्थित माँ दुर्गा मंदिर से घंटा, हण्डा व त्रिशूल चोरी हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हिमांशु कुमार खरवार पुत्र अरुण कुमार खरवार, निवासी खोजवा, भेलूपुर, वाराणसी, उम्र 29 वर्ष को पड़ाव रामनगर रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी गया मंदिर का घंटा, हण्डा व त्रिशूल बरामद हुआ। मंदिर पुजारी ने सामान की शिनाख्त की। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-175/2026 धारा 305(D)/317(2) BNS के तहत कार्रवाई की जा रही है। चन्दौली पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पड़ाव/चन्दौली: उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशानुसार थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 15/16.0.26 की रात्रि में ग्राम चौरहट स्थित माँ दुर्गा मंदिर से घण्टा, हण्डा व त्रिशूल की चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया । थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पड़ाव रामनगर रोड स्थित रेलवे पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिमांशु कुमार खरवार पुत्र अरुण कुमार खरवार निवासी खोजवा, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मंदिर का घण्टा, हण्डा व त्रिशूल (पीली धातु) बरामद किया गया।
मौके पर वादी मुकदमा (मंदिर पुजारी) को बुलाकर बरामद सामान की शिनाख्त कराई गई, जिन्होंने उक्त सामान को अपने मंदिर का बताया। इस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें