खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

मुगलसराय थाने पर तैनात दरोगा प्रदीप सिंह निलंबित, कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने पर उप-निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से किया गया निलम्बित

मुगलसराय थाने के दरोगा प्रदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक मामले में लापरवाही बरती और धाराओं का न्यूनीकरण किया। पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है और सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकरण में धाराओं का न्यूनीकरण स्वीकार्य नहीं है।

चन्दौली: पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा कार्य के प्रति घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में उप-निरीक्षक (SI) प्रदीप कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
एक आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष जन सुनवाई के दौरान उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि उनके पिता के साथ पिछले माह थाना मुगलसराय क्षेत्र में मार पीट की घटना हुई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हैं परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
प्रकरण में थाने से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर ज्ञात हुआ कि आवेदक के पिता पर 28 मार्च 2026 को हमला हुआ था जिसमें वह अभी तक वाराणसी में उपचाररत है। आख्या से यह भी स्पष्ट हुआ कि मजरूब के सिर में गंभीर चोट आयी हैं और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। किन्तु इसके बाद भी विवेचक द्वारा अभी तक अभियोग में गंभीर धाराओं की बढ़ोत्तरी नहीं की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उक्त विवेचक को निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध जांच प्रचलित की गई है।
सभी थानाध्यक्षों को पुनः निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकरण में धाराओं का न्यूनीकरण स्वीकार्य नहीं है। ऐसा तथ्य संज्ञान में आने पर की जाएगी कठोर कार्यवाही।

Leave a Comment

और पढ़ें