मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत सियाज कार के गुप्त केबिन से ₹30 लाख का अवैध गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार जलीलपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा! 7 शातिर जुआरी गिरफ्तार, ताश के पत्ते और नकदी बरामद बिहार में शराब तस्करी का सबसे बड़ा खेल फेल! चन्दौली पुलिस ने बंद रेस्टोरेंट में मारा छापा; 18 महिलाओं समेत 33 तस्कर गिरफ्तार, 520 लीटर अवैध शराब और कैश बरामद

फर्जी नंबर प्लेट का खेल खत्म! मुगलसराय पुलिस ने चोरी की बाइक पर घूम रहे युवक को दबोचा, नंबर जांचते ही खुल गया पूरा राज

 

चेसिस-इंजन नंबर से खुला राज! आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर बरामद, असली नंबर छिपाकर लगा रखी थी फर्जी प्लेट।

चन्दौली: मुगलसराय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, बाइक की नंबर प्लेट का विवरण ई-चालान एप पर नहीं मिला। इसके बाद चेसिस और इंजन नंबर की जांच की गई तो वाहन का असली रजिस्ट्रेशन नंबर सामने आया। जांच में बाइक के चोरी की होने की भी पुष्टि हुई।

वाहन चेकिंग में रोकी बाइक, कागजात मांगते ही खुलने लगा मामला…
पुलिस के मुताबिक, मुगलसराय थाना क्षेत्र में जीटीआर ब्रिज से चहनिया जाने वाले मार्ग पर राम मंदिर के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान वीआईपी गेट की ओर से चहनिया की तरफ जा रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोककर कागजात मांगे। युवक वाहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
बाइक पर UP67BR5507 नंबर की हाई सिक्योरिटी प्लेट लगी थी। पुलिस ने ई-चालान एप पर नंबर की जांच की, लेकिन कोई वाहन विवरण सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने बाइक के चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर पड़ताल की।

फर्जी नंबर के पीछे छिपी थी चोरी की बाइक…
जांच में मोटरसाइकिल का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर UP61BJ5361 सामने आया। बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस बताई गई है और रिकॉर्ड में इसका स्वामित्व गाजीपुर निवासी निशांत प्रजापति के नाम दर्ज मिला।
पुलिस के अनुसार, वाहन स्वामी से संपर्क करने पर उन्होंने बाइक के पिछले वर्ष चोरी होने की जानकारी दी। इस संबंध में 22 फरवरी 2025 को थाना मेहनाजपुर, आजमगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने यूपी कॉप एप के जरिए भी मामले का सत्यापन किया, जिसके बाद बाइक के चोरी की होने की पुष्टि हुई।

पूछताछ में युवक ने कबूली चोरी की बात…
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि उसने बाइक पिछले वर्ष आजमगढ़ से चोरी की थी। गिरफ्तारी से बचने और वाहन की पहचान छिपाने के लिए उसने असली नंबर प्लेट हटाकर दूसरी नंबर प्लेट लगा रखी थी।
पुलिस ने चोरी की बाइक को कब्जे में लेते हुए राजन राय (करीब 20 वर्ष), निवासी सेवड़ी मड़ई, थाना बलुआ, चंदौली को 11 सितंबर 2026 की रात करीब 2:40 बजे गिरफ्तार किया। उसके पास से एक वीवो मोबाइल फोन और 400 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

बरामदगी…
चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
वास्तविक नंबर: UP61BJ5361
फर्जी नंबर: UP67BR5507
एक वीवो मोबाइल फोन
₹400 नकद

BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज…
पुलिस के अनुसार, मामले में थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 0466/2026 के तहत धारा 317(2), 336(3), 338 और 340(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई…
कार्रवाई में मुगलसराय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, चौकी कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक सतीश प्रकाश, हेड कांस्टेबल नन्दलाल सरोज, कांस्टेबल बन्टी सिंह और रिजर्व कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें