चन्दौली: चन्दौली पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चकरघट्टा पुलिस टीम ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रेम पुत्र स्व0 भागीरथी ग्राम बजरडीहा के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की है।
मु0अ0सं0 69/2025 धारा 60 अबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।













