तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

फूल मंडी खाली कराने के दौरान बवाल, संचालक ने पेट्रोल डालकर की आत्मदाह की कोशिश, वीडियो वायरल

वाराणसी में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान मलदहिया स्थित फूल मंडी में हंगामा हुआ। संचालक ने आत्महत्या का प्रयास किया और खुद पर पेट्रोल डाल लिया। पुलिस ने उसे काबू में कर लिया और बड़ी अनहोनी टल गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। नगर निगम ने मंडी को कब्जा मुक्त कराया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

वाराणसी: नगर निगम की कार्रवाई के दौरान मलदहिया स्थित फूल मंडी में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब संचालक ने आत्महत्या का प्रयास किया। संचालक ने अचानक खुद पर पेट्रोल डाल लिया और पुलिसकर्मियों तथा मौके पर मौजूद लोगों पर भी पेट्रोल छिड़क दिया। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बल प्रयोग करते हुए उसे काबू में कर लिया और बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार फूल मंडी पर कब्जेदार पिछले चार दशकों से अवैध रूप से कब्जा जमाए हुए था और किसानों से जबरन वसूली करता था। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए मंडी परिसर को कब्जा मुक्त कराया। अधिकारियों ने बताया कि मंडी को किसानों के हित में मुक्त कराया गया है, ताकि वे बिना किसी दबाव और अवैध वसूली के अपना व्यापार कर सकें।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक शांति भंग करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से फूल मंडी में अवैध कब्जा और वसूली का आतंक था, जिससे किसान और छोटे व्यापारी परेशान थे। नगर निगम की इस कार्रवाई को किसानों के हित में बड़ा कदम बताया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें