February 6, 2026 8:03 am

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, महिला सशक्तिकरण थीम पर 26 जनवरी को दिखाई जाएगी “Border-2” फिल्म

वाराणसी में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण किया। परेड में महिला सशक्तिकरण थीम पर झांकियां शामिल होंगी। महिला ब्लैक कमाण्डोज़ और महिला घुड़सवारों की टुकड़ी भी हिस्सा बनेगी। 26 जनवरी को महिला पुलिसकर्मियों को “Border-2” फिल्म दिखाई जाएगी। पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की।

वाराणसी: पुलिस आयुक्त ने बताया कि परेड में महिला सशक्तिकरण पर आधारित झांकियां शामिल होंगी। इसके साथ ही महिला ब्लैक कमाण्डोज़ और महिला घुड़सवारों की एक-एक टुकड़ी भी परेड का हिस्सा बनेगी, जो महिला शक्ति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक होंगी। निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल विभिन्न टोलियों की ड्रिल, अनुशासन, टर्न-आउट और आचरण का गहन परीक्षण किया गया तथा इन्हें उच्चतम मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

महिला पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए विशेष कार्यक्रम भी प्रस्तावित किए गए हैं। परेड में सम्मिलित सभी महिला पुलिसकर्मियों को 26 जनवरी 2026 को सायं 7 बजे “Border-2” फिल्म दिखाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, परेड कमाण्डर, महिला शक्ति केन्द्र की सभी प्रभारी महिला उप निरीक्षक तथा वर्ष में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस आयुक्त के आवास पर सायं 4 बजे सम्मान भोज का आयोजन किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, निर्माणाधीन एवं पूर्ण हो चुके कार्यों, नवनिर्मित म्यूजियम तथा आवासीय क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण और स्वच्छता मानकों के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए। नवनिर्मित म्यूजियम के निरीक्षण के दौरान उसकी सुरक्षा, सुव्यवस्थित रख-रखाव, प्रदर्शन सामग्री के संरक्षण और आमजन के लिए आकर्षक प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश-निकास नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा ड्यूटी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति के साथ महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावशाली प्रस्तुति सुनिश्चित करने को कहा गया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त लाइन प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त लाइन डॉ. ईशान सोनी, एसीपी (यू/टी) मानसी दहिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

best news portal development company in india

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें