तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

फ्लोरेंस स्कूल के छात्रों ने केक काटकर मनाया सहयोगात्मक सेलिब्रेशन डे

फ्लोरेंस स्कूल दुलहीपुर में सहयोगात्मक सेलिब्रेशन डे मनाया गया। छात्रों ने केक काटकर इस अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामूहिक सहयोग और टीम वर्क की भावना को बढ़ावा देना था। प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस पद्धति से छात्रों में आलोचनात्मक सोच और सामाजिक कौशल विकसित होता है।

दुलहीपुर: फ्लोरेंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में आज केक काटकर हर्षोल्लास के साथ सहयोगात्मक सेलिब्रेशन डे मनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं का आपस में सामूहिक सहयोगात्मक शिक्षण की भावना को विकसित करना और एक साथ मिलकर साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में मिलजुल कर काम करना है। इसके साथ ही ज्ञान साझा करना तथा एक-दूसरे की मदद करने के लिए मिलकर कार्य करने की भावना हैं। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने कहा यह पद्धति समूह संचार, आलोचनात्मक सोच, सामाजिक कौशल और टीम वर्क को बढ़ाती है, जिससे छात्रों में सीखने की प्रक्रिया अधिक सक्रिय और गहरी होती है। जिससे वे सिर्फ सूचना नहीं लेते, बल्कि ज्ञान का निर्माण करते हैं। और अलग-अलग पृष्ठभूमि के छात्र अपने विचार साझा करते हैं, जिससे समझ का दायरा बढ़ता है।
उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों से टीम वर्क, संचार, बातचीत और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। जिससे छात्र एक-दूसरे से प्रेरित होकर बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त करते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें