तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

बलुआ पुलिस टीम ने 4.745 KG प्रतिबंधित जानलेवा चायनीज मांझे के साथ एक दुकानदार को दबोचा

चन्दौली पुलिस ने बलुआ थाना क्षेत्र में 4.745 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज/नायलान मांझा बरामद किया है। इस मामले में रामाश्रय कुमार नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वह वाराणसी से मांझा लाकर बेचता था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

चन्दौली: बलुआ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनिवार की रात करीब 21.10 बजे ग्राम खण्डवारी चहनिया में स्थित न्यू जय माँ काली 99 प्लास्टिक व जनरल स्टोर से 04.745 किलोग्राम प्रतिबंधित चाइनीज/नायलान मांझा की बरामदगी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामाश्रय कुमार पुत्र पन्नालाल कुशवाहा निवासी ग्राम रमौली थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/2026 धारा 293/125/223 बीएनएस व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधि0 1986 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें