तस्करों की शामत! गाजीपुर में स्वाट और सर्विलांस टीम ने बिछाया ऐसा जाल, ₹4 करोड़ की हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार

दालमंडी में 21 मकान जर्जर घोषित, नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस

वाराणसी में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के तहत 21 मकानों को जर्जर घोषित किया गया है। नगर निगम ने इन मकानों पर नोटिस चस्पा कर इन्हें खाली करने का निर्देश दिया है। सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 187 मकान आ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा।

वाराणसी: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 मकानों को जर्जर घोषित कर दिया है। इन मकानों पर नोटिस चस्पा कर भवन स्वामियों और उनमें रह रहे लोगों को मकान खाली करने का निर्देश दिया गया है। सड़क चौड़ीकरण की जद में कुल 187 मकान आ रहे हैं, जिनमें से अब तक 21 मकानों की स्थिति बेहद कमजोर पाए जाने पर यह कदम उठाया गया।

नगर निगम के अनुसार दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के चलते कई पुराने भवनों की संरचना कमजोर हो गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए सर्वे और जांच के बाद 21 मकानों को जर्जर घोषित किया गया। इन भवनों पर नोटिस लगाकर स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए इन्हें तत्काल खाली कराया जाए। नोटिस देखकर भवन स्वामियों और किरायेदारों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम का कहना है कि दालमंडी क्षेत्र में पहले भी कई मकानों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। जांच के बाद दोबारा सर्वे में 21 और मकान बेहद कमजोर पाए गए, जिन्हें अब खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तय समय में पूरा किया जाएगा, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें