उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

बीएएलएलबी और एलएलबी सेमेस्टर परीक्षा 17 से, पांच जिलों में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्र

वाराणसी में बीएएलएलबी और एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। 5 जिलों में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें वाराणसी में 13, चंदौली में 6, मिर्जापुर में 2, भदोही और सोनभद्र में 1-1 केंद्र है। परीक्षा 17 से 27 फरवरी तक चलेगी।

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी और बीएएलएलबी की परीक्षाएं 17 फरवरी से कराई जाएंगी। वाराणसी समेत पांच जिलों में संबद्ध 34 कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 17 से 27 फरवरी तक आयोजित होंगी।

परीक्षा के लिए वाराणसी और चंदौली में 19 केंद्र और भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र में चार केंद्र बनाए गए हैं। वाराणसी में सबसे अधिक 13, जबकि चंदौली में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पांचों जिलों में कुल 13 संकलन केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद इन्हीं केंद्रों पर कॉपियां जमा कराई जाएंगी। मिर्जापुर में दो और भदोही और सोनभद्र में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा के अनुसार परीक्षा केंद्र, संकलन केंद्र की सूची जारी करने के साथ ही परीक्षा समय-सारिणी भी जारी कर दी गई। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में केंद्रों को परीक्षा की कॉपियां भी संकलन केंद्रों से ही मिलेंगी। केंद्राध्यक्षों को परीक्षा खत्म होने पर समय से यहीं पर लिखी हुई कॉपियां जमा करानी होंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें