वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरवरी के अंत में वाराणसी के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे शहर में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और उनकी प्रगति की समीक्षा करेंगे।
निरीक्षण कार्यक्रम…
– रोपवे परियोजना
– गंजारी में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम स्थल
– कमिश्नरी आवास परिसर में निर्माणाधीन मंडलीय एकीकृत कार्यालय भवन
– सोलर पार्क
– सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी)
– सिग्नेचर रेल रोड ब्रिज परियोजना
– नगर निगम के नए सदन भवन के निर्माण कार्य
– सर्किट हाउस परिसर में बन रहे प्रदेश के पहले साइलेंट सब स्टेशन
प्रशासन की तैयारी…
– संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने और अद्यतन रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
– प्रशासन का प्रयास है कि सभी परियोजनाएं तय समय सीमा में पूर्ण हों और जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।













