उड़ीसा से कार में भरा ‘काला माल’, मिर्जापुर पुलिस ने छितपुर मोड़ पर बिछाया जाल; 35 लाख का गांजा जब्त एकजुटता की हुंकार: “विश्वकर्मा पूजा के नाम पर बिखराव बंद करो!”, ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा समाज का बड़ा ऐलान ​’मुझे छोड़ दो…’ 30 किमी तक कार में गिड़गिड़ाता रहा व्यापारी, वकील ने बंदूक की नोक पर लूटे ₹41 लाख बोकारो से बनारस तक फैला नशे का नेटवर्क ध्वस्त! कटरिया सर्विस लेन से 2.5 कुंतल अवैध गांजा जब्त, ANTF की बड़ी सफलता सिंगरौली से चला ट्रक चुनार पहुंचने से पहले कैसे बना ‘कबाड़’? सोनभद्र SOG की इस रेड ने उड़ा दिए होश वाराणसी एनकाउंटर: 30 लाख का इनामी TPC कमांडर बृजेश गंजू ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई DSP की जान

गंगा में नावों के लिए रूट डायवर्जन, निर्धारित रूट से ही चलेंगी नावें वरना होगी कार्रवाई

वाराणसी में गंगा में नावों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। नाविकों को निर्धारित रूट से ही नावें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नावों पर क्षमता से अधिक सवारियां नहीं बैठाई जाएंगी और जीवनरक्षक उपकरण रखे जाएंगे।

वाराणसी: गंगा में नावों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। नौका संचालकों को निर्धारित रूट से ही नावों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ कार्रवाई की हिदायत दी गई है।

राजघाट से अस्सी की तरफ जाते समय नावें रेती की तरफ से ही जाएंगी। इससे हादसे नहीं होंगे। वहीं गंगा रूट पर जाम की स्थिति भी पैदा नहीं होगी। एडीसीपी काशी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने एनडीआरएफ, जल पुलिस, नाविकों संग मीटिगं की थी। इसमें तय किया गया कि गंगा में नावें अब रूट के अनुसार ही चलेंगी। यह आदेश बजड़ों पर भी प्रभावी होंगे।

नाविकों को नावों पर क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने के निर्देश दिए गए हैं। नावों पर जीवनरक्षक उपकरण रखे जाएंगे। वहीं श्रद्धालुओं और पर्य़टकों से निर्धारित किराया ही लिया जाएगा। मनमाना किराया वसूलने पर विवाद की स्थिति में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें