खाकी का खौफ! नाबालिग से दुष्कर्म और भगाने का आरोपी अजय कुमार गिरफ्तार, मिर्जापुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई तस्करों के मंसूबों पर सोनभद्र पुलिस का ‘बुलडोजर’! पिकअप में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 4 लाख की शराब और गाड़ी जब्त चन्दौली पुलिस का दिवाली धमाका! 33.30 लाख के 111 खोए मोबाइल बरामद, दिवाली से पहले चन्दौली पुलिस ने लौटाई 111 परिवारों की मुस्कान मुगलसराय पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर! 1730 ग्राम गांजे और नगदी के साथ सलाखों के पीछे पहुंचा ‘विनोद यादव’ ​”खाकी” को चकमा देने की फिल्मी साजिश फेल! मैजिक पिकअप के ‘सीक्रेट तहखाने’ से निकला 33 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार रात के अंधेरे में चल रहा था डीजल चोरी का काला कारोबार, 340 लीटर अवैध डीजल के साथ 2 शातिर गिरफ्तार

चंद्रा चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट, चार युवक गिरफ्तार

वाराणसी के चंद्रा चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें वैभव सिंह, शशांक सिंह, प्रिंस पटेल और अभि पटेल शामिल हैं। उनकी बुलेट भी सीज कर दी गई है। सिपाही नितेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

वाराणसी: शहर के चंद्रा चौराहे पर ड्यूटी कर रहे यातायात सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने ट्रैफिक नियंत्रण कर रहे सिपाही से विवाद के बाद हाथापाई कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों अर्दली बाजार निवासी वैभव सिंह, बसही निवासी शशांक सिंह, सरसौरी निवासी प्रिंस पटेल और भोजूबीर के अभि पटेल को हिरासत में ले लिया। वहीं बुलेट भी सीज कर दी है।

यातायात सिपाही नितेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चंद्रा चौराहे पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के अन्य लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान एक युवक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा, जबकि अन्य साथी उसे छुड़ाने की कोशिश करते रहे। इस दौरान चारों युवकों ने मिलकर सिपाही से धक्का-मुक्की और मारपीट की। पुलिस ने मौके से ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें